Skip to main content

गुरदासपुर के लिए वरदान साबित होगा दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे- 60000 करोड़ का प्रोजेक्ट


दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे गुरदासपुर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा| दिल्ली से कटड़ा तक बन रहें इस एक्सप्रेस-वे की DPR(Detailed Project Report) 2018 में मुकम्मल हो चुकी है और इसके रुट एलाइनमेंट मैप का काम गुरदासपुर तक पूरा हो चुका है और अब गुरदासपुर से जम्मू तक का रुट एलाइनमेंट का काम चल रहा है| अब इस एक्सप्रेस-वे में आने वाली ज़मीन का भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है|
इस एक्सप्रेस-वे से गुरदासपुर से जम्मू तक का सफर सिर्फ एक घंटे का रह जाएगा और गुरदासपुर से दिल्ली का सफर गाड़ी पर 4 घंटे का रह जाएगा| यह रूट गुरदासपुर से बहिरामपुर की और से होता हुआ कठुआ से भी आगे राजबाग में जाकर निकलेगा| इस रूट से माधोपुर और लखनपुर नहीं जाना पड़ेगा, जिस कारण यह रास्ता काफी कम हो जाएगा|
दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट में करीब 60000 करोड़ की लागत आएगी और यह 8 लेन का एक्सप्रेस-वे बनेगा| पहले अब कटड़ा से दिल्ली तक की दूरी 727 किलोमीटर पड़ती है और इस एक्सप्रेस-वे के बनने से यह दूरी 575 किलोमीटर रह जाएगी| यह मार्ग करतारपुर की और से होता हुआ भुलत्थ-बटाला से गुरदासपुर तक पहुँचेगा| इस दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट का आने वाले 3 साल तक मुकम्मल होने का अनुमान है| 
इस दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे बनने से गुरदासपुर को काफी लाभ होगा| इस एक्सप्रेस-वे के मुकम्मल होने के बाद काफी बड़ी कंपनिया यहाँ पर निवेश कर सकती हैं और लोगों के लिए अन्य और कई रोज़गार के अवसर प्रदान होगा|(बरजिंदर सिंह सैनी) 


Comments

Popular posts from this blog

भारत में Covid-19 का आंकड़ा 37, 262 तक पहुंचा| पंजाब में भी आंकड़ा बढ़ा|

भारत सरकार और सभी राज्य सरकारों की तरफ से इतनी सख़्ती से किए लॉकडॉन में भी कोरोना के मरीज़ो की गिनती दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है| भारत में covid-19 की निगरानी कर रही वेबसाइट www.covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल Covid-19 पॉजिटिव मरीजों की गिनती 37,262 तक पहुँच चुकी है| पिछले 24 घंटों में भारत में 2500 के करीब नए पॉजिटिव केस आए हैं| महाराष्ट्र में इसका आंकड़ा 10,000 को पार कर चुका है और पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 1000 से ऊपर नए पॉजिटिव केस आए हैं|वहीं पंजाब में पिछले 24 घंटों में 100 से ऊपर नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं और पंजाब में इसकी गिनती 585 तक पहुँच चुकी है|   

पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट को असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने की अपील

पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट को असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने की अपील  पठानकोट- Covid-19 के चलते पठानकोट में नई असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है| इसके स्थगित होने से पठानकोट में कई व्यापारी और अन्य लोगों को नया असला लाइसेंस बनाने को लेकर मुश्किल आ रही है| इनमें कई लोगों को कैश या अन्य कारणों के कारण असला लाइसेंस की जरुरत पड़ती रहती है| मगर Covid-19 के कारण इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है|नया असला लाइसेंस बनाने वाले लोगों ने जिल्हा मजिस्ट्रेट के आगे अपील की है कि सभी सावधानिओ के साथ इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए|

सरकार शराब से खज़ाना भरने के चक्कर में लोगों का खज़ाना ना ख़तम कर दे

इस वक़्त जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, लोगों का घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो चुका है| वहीं सरकार शराब की होम डिलीवरी करके इन लोगों से शराब से मोटा टैक्स वसूल करने जा रही है| मगर यहाँ पर सरकार को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जो निम्न वर्ग या मध्य वर्ग के परिवार हैं, उनका इस वक़्त घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो चुका है और ऐसे घरों में शराब सिर्फ एक व्यक्ति की जरुरत को पूरा करेगी, बाकी परिवार के लोग उस शराब का खामियाजा भुगतेंगे| इस वक़्त एक तो लोगों का आमदनी का कोई साधन नहीं है दूसरा जब शराब जैसा खर्चा बढ़ जाएगा तो लोगों की आर्थिक हालत और ख़राब हो जाएगी| किसी भी परिवार में यदि 5 लोग हैं तो उस परिवार में शराब सिर्फ एक मेंबर की जरुरत की पूर्ति करेगी और हमारे यहाँ काफी ऐसे लोग हैं जो शराब अधिक मात्रा में पीते हैं और ऐसे लोग घर का माहौल भी ख़राब करेंगे| हमारे यहाँ शराब पीने वाले ऐसे लोग भी हैं जो अपनी रोज़ाना की आमदनी के आधे हिस्से की शराब ही पी जाते थे| यदि पंजाब में शारब की विक्री शुरू होती है तो ऐसे लोग एक तो आपने घर की बर्बादी करेंगे दूसरा लड़ाई-झगड़े भी अधिक होने लग जाएंगे| बेशक़ सरकार अपना ...