Skip to main content

Posts

Featured post

पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट को असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने की अपील

पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट को असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने की अपील  पठानकोट- Covid-19 के चलते पठानकोट में नई असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है| इसके स्थगित होने से पठानकोट में कई व्यापारी और अन्य लोगों को नया असला लाइसेंस बनाने को लेकर मुश्किल आ रही है| इनमें कई लोगों को कैश या अन्य कारणों के कारण असला लाइसेंस की जरुरत पड़ती रहती है| मगर Covid-19 के कारण इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है|नया असला लाइसेंस बनाने वाले लोगों ने जिल्हा मजिस्ट्रेट के आगे अपील की है कि सभी सावधानिओ के साथ इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए|
Recent posts

पठनकोट-अमृतसर हाईवे से गुजरे 11 महीने में 2 लाख 11 हज़ार ओवरलोड ट्रक- आर.टी.आई. से खुलासा

पठानकोट-अमृतसर हाईवे से गुजरे 11 महीने में 2 लाख 11 हज़ार ओवरलोड ट्रक- आर.टी.आई. से खुलासा  पठानकोट(बरजिंदर सैनी) आर.टी.आई से मांगी जानकारी से यह खुलासा हुआ है कि पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग से 01-04-2019 से 04-03-2020 के दौरान 2 लाख 11 हज़ार 714 ओवरलोड ट्रक गुजरे हैं| पठानकोट के एक आर.टी.आई एक्टिविस्ट ने अपना नाम गुप्त रखते हुए बताया है कि उसने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से सुचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी कि पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर लदपालवा टोल प्लाजा से 01-04-2019 से 04-03-2020 तक कितने ओवरलोड ट्रक गुजरे हैं और साथ में यह भी जानकारी मांगी गई थी कि इन ओवरलोड ट्रकों से कितना जुर्माना वसूला गया है? इसका जवाब जब NHAI से प्राप्त हुआ तो उसमें बहुत हैरान करने वाले खुलासे हुए| NHAI ने अपने जवाब में बताया कि 01-04-2019 से लेकर 04-03-2020 तक लदपालवा टोल प्लाजा से 2 लाख 11 हज़ार 714 ट्रक गुजरे थे और इन ट्रकों से 3 करोड़ 21 लाख 74 हज़ार 850 रूपए हर्जाने के रूप में वसूले गए हैं| इस हिसाब से प्रति ओवरलोड ट्रक 152 रूपए जुर्माना बनता है, भाव कि कोई भी ओवरलोड ट्रक टोल प्...

रेल पटड़ी पर सो रहें मजदूरों के ऊपर से निकली रेल-गाड़ी- 15 की मौत

महाराष्ट्र में रेल पटड़ी के ऊपर प्रवासी मज़दूर सोए हुए थे कि अचानक वहाँ पर रेल गाड़ी क़े गुजरने से उनकी लपेट में आ गए और 15 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 4 मजदूर गंभीर रूप से जख़्मी हो गए| मिली जानकारी क़े अनुसार कल वीरवार वाले दिन कुछ प्रवासी मज़दूर सारा दिन यात्रा करने क़े बाद औरंगाबाद-जलादा रेलवे लाइन पर सो गए और अगले दिन शुक्रवार सुबह 6:30 बजे वहाँ पर माल गाड़ी आ जाने से उसकी चपेट में वह मज़दूर आ गए, जिसमें 12 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 4 मजदूर जख़्मी हो गए|

फेसबुक पर Covid-19 से सबंधित अफवाह फैलाने पर केस दर्ज़

आज संगरूर जिले के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा एक व्यक्ति के ऊपर फेसबुक अकाउंट पर Covid-19 से सबंधित झूठी अफवाह फैलाने के अपराध में पुलिस को निर्देश देकर केस दर्ज़ किया गया है| जानकारी के मुताबिक संगरूर जिले से सबंधित गांव नगरी के एक नागरिक ने अपने फेसबुक अकाउंट में Covid-19 से सम्बंधित अफवाह फैलाई थी कि वहां पर किसी सब्जी बेचने वाले की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इसके ऊपर तुरंत करवाई करते हुए संगरूर जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पुलिस मुखी को केस दर्ज़ करने के निर्देश दिए, इसके बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए उक्त व्यक्ति के ऊपर झूठी अफवाह फैलाने के अपराध में आई.पी.सी. धारा 188, 505 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर दिया है| जिल्हा पुलिस मुखी ने इस विष्य के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जब तक विभागीय तौर पर आपको कोई सूचना प्राप्त नहीं होती, तब तक ऐसी कोई भी झूठी अफवाह मत फैलाए|(बरजिंदर सिंह सैनी)

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 39 करोड़ लोगों को 34800 करोड़ की राशि जारी

डिजिटल भुगतान के माध्यम से केन्द्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज(PMGKP) में 39 करोड़ लोगों के लिए अलग-अलग योजनाओं के तहत 34800 करोड़ की राशि जारी की जाएगी|इसकी घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च, 2020 को की थी, मगर Covid-19 के कारण इसमें देरी हो गई थी| सरकार इसमें यह सुनिश्चिय कर रही है कि लॉकडाउन में यह सहायता लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके| इसके लिए डिजिटल इंडिया के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(DBT) के माध्यम से यह राशि सीधी लोगों के खातों में पहुंचाई जाएगी|  इस प्रधानमंत्री कल्याण पैकेज के तहत 16394 करोड़ की राशि 8.19 करोड़ किसानो की पहली किश्त के रूप में जारी की जाएगी| वहीं 10025 करोड़ की राशि 20.05 करोड़ महिला जन धन खाता धारकों को दी जाएगी| 1405 करोड़ की राशि 2.82 करोड़ गरीब वरिष्ठ बजुर्गों को जारी की जाएगी, 3492.57 करोड़ की राशि भवन एवं निर्माण मजदूरों के लिए जारी की जाएगी| इसके अतिरिक्त और भी कई योजनाओं के लिए यह राशि जल्द जारी कर दी जाएगी|

सरकार शराब से खज़ाना भरने के चक्कर में लोगों का खज़ाना ना ख़तम कर दे

इस वक़्त जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, लोगों का घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो चुका है| वहीं सरकार शराब की होम डिलीवरी करके इन लोगों से शराब से मोटा टैक्स वसूल करने जा रही है| मगर यहाँ पर सरकार को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जो निम्न वर्ग या मध्य वर्ग के परिवार हैं, उनका इस वक़्त घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो चुका है और ऐसे घरों में शराब सिर्फ एक व्यक्ति की जरुरत को पूरा करेगी, बाकी परिवार के लोग उस शराब का खामियाजा भुगतेंगे| इस वक़्त एक तो लोगों का आमदनी का कोई साधन नहीं है दूसरा जब शराब जैसा खर्चा बढ़ जाएगा तो लोगों की आर्थिक हालत और ख़राब हो जाएगी| किसी भी परिवार में यदि 5 लोग हैं तो उस परिवार में शराब सिर्फ एक मेंबर की जरुरत की पूर्ति करेगी और हमारे यहाँ काफी ऐसे लोग हैं जो शराब अधिक मात्रा में पीते हैं और ऐसे लोग घर का माहौल भी ख़राब करेंगे| हमारे यहाँ शराब पीने वाले ऐसे लोग भी हैं जो अपनी रोज़ाना की आमदनी के आधे हिस्से की शराब ही पी जाते थे| यदि पंजाब में शारब की विक्री शुरू होती है तो ऐसे लोग एक तो आपने घर की बर्बादी करेंगे दूसरा लड़ाई-झगड़े भी अधिक होने लग जाएंगे| बेशक़ सरकार अपना ...

गुरदासपुर के लिए वरदान साबित होगा दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे- 60000 करोड़ का प्रोजेक्ट

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे गुरदासपुर के लोगों के लिए वरदान साबित होगा| दिल्ली से कटड़ा तक बन रहें इस एक्सप्रेस-वे की DPR(Detailed Project Report) 2018 में मुकम्मल हो चुकी है और इसके रुट एलाइनमेंट मैप का काम गुरदासपुर तक पूरा हो चुका है और अब गुरदासपुर से जम्मू तक का रुट एलाइनमेंट का काम चल रहा है| अब इस एक्सप्रेस-वे में आने वाली ज़मीन का भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है| इस एक्सप्रेस-वे से गुरदासपुर से जम्मू तक का सफर सिर्फ एक घंटे का रह जाएगा और गुरदासपुर से दिल्ली का सफर गाड़ी पर 4 घंटे का रह जाएगा| यह रूट गुरदासपुर से बहिरामपुर की और से होता हुआ कठुआ से भी आगे राजबाग में जाकर निकलेगा| इस रूट से माधोपुर और लखनपुर नहीं जाना पड़ेगा, जिस कारण यह रास्ता काफी कम हो जाएगा| दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट में करीब 60000 करोड़ की लागत आएगी और यह 8 लेन का एक्सप्रेस-वे बनेगा| पहले अब कटड़ा से दिल्ली तक की दूरी 727 किलोमीटर पड़ती है और इस एक्सप्रेस-वे के बनने से यह दूरी 575 किलोमीटर रह जाएगी| यह मार्ग करतारपुर की और से होता हुआ भुलत्थ-बटाला से गुरदासपुर तक पहुँचेगा| इस दिल्ली-कटड़ा एक्सप...