मिडिल क्लास वर्ग की हालत इस वक़्त चक्की में पिसते घुण जैसी हो चुकी है| जैसे चक्की के दो पत्थरों के बीच घुण पिस्ता है, ऐसे ही मिडिल क्लास उच्च वर्ग और निम्न वर्ग श्रेणी जैसे दो पत्थरों के बीच पिस रहा है|मिडिल क्लास वर्ग की समस्याओं पर सरकार का कभी ध्यान नहीं जाता है| यदि हम उच्च वर्ग की बात करें तो, यह वर्ग खुद में इतना आर्थिक तौर पर संपन्न है कि इस वर्ग को किसी भी घरेलु आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पढ़ता| दूसरी और निम्न वर्ग की बात करें तो सरकार ने इस वर्ग को इतनी सुविधाएं प्रदान की हुई हैं कि यह वर्ग घर में बैठ कर भी जिंदगी निर्वाह कर सकता हैं|यदि हम पंजाब की ही बात करें तो यहाँ निम्न वर्ग को महीने की 200 यूनिट बिजली, आटा-दाल, शगुन स्कीम, आवास योजना में घर बनाने के लिए पैसे, मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा योजना(आयुष्मान भारत योजना) और भी ऐसी कई अन्य मुफ्त योजनाएं दी जाती हैं, वहीं मिडिल क्लास को यह सब खर्च अपनी जेब से करना पढ़ रहा है| निम्न वर्ग की बिजली माफ़ करके उसका बोझ मिडिल क्लास के ऊपर डाल कर उनका बिजली का यूनिट रेट 8 रु. से भी अधिक कर दिया है|अब सवाल यह पैदा होता है कि...