Skip to main content

मिडिल क्लास लोगों की समस्याओं पर विचार करे सरकार



मिडिल क्लास वर्ग की हालत इस वक़्त चक्की में पिसते घुण जैसी हो चुकी है| जैसे चक्की के दो पत्थरों के बीच घुण पिस्ता है, ऐसे ही मिडिल क्लास उच्च वर्ग और निम्न वर्ग श्रेणी जैसे दो पत्थरों के बीच पिस रहा है|मिडिल क्लास वर्ग की समस्याओं पर सरकार का कभी ध्यान नहीं जाता है| 
यदि हम उच्च वर्ग की बात करें तो, यह वर्ग खुद में इतना आर्थिक तौर पर संपन्न है कि इस वर्ग को किसी भी घरेलु आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पढ़ता| दूसरी और निम्न वर्ग की बात करें तो सरकार ने इस वर्ग को इतनी सुविधाएं प्रदान की हुई हैं कि यह वर्ग घर में बैठ कर भी जिंदगी निर्वाह कर सकता हैं|यदि हम पंजाब की ही बात करें तो यहाँ निम्न वर्ग को महीने की 200 यूनिट बिजली, आटा-दाल, शगुन स्कीम, आवास योजना में घर बनाने के लिए पैसे, मुफ्त में स्वास्थ्य बीमा योजना(आयुष्मान भारत योजना) और भी ऐसी कई अन्य मुफ्त योजनाएं दी जाती हैं, वहीं मिडिल क्लास को यह सब खर्च अपनी जेब से करना पढ़ रहा है| निम्न वर्ग की बिजली माफ़ करके उसका बोझ मिडिल क्लास के ऊपर डाल कर उनका बिजली का यूनिट रेट 8 रु. से भी अधिक कर दिया है|अब सवाल यह पैदा होता है कि यह सभी मुफ्त सुविधाओं के लिए सरकार पैसा कहा से ला रही है? यदि कहा जाए कि मिडिल क्लास की जेब से आ रहा है, तो यह कथन गलत नहीं होगा|देश के कोष में सबसे ज्यादा राजस्व का योगदान मिडिल क्लास का होता है और हमारे नेता लोग इसी कोष का वोट बैंक के लिए गलत इस्तेमाल कर रहें हैं| 
पंजाब में मिडिल क्लास में आने वाले छोटे दुकानदार, छोटे व्यापारी और प्राइवेट नौकरी करने वाली मिडिल क्लास श्रेणी के लिए सरकार की तरफ से कोई भी ऐसी सुविधा नहीं दी जा रही, जिससे वह आपने आप को सुरक्षित महसूस करें| आयुष्मान भारत योजना जैसी स्वास्थ्य स्कीम से भी मिडिल क्लास को वंचित रखा गया है |
बहुत शर्म की बात है कि हमारे देश की समस्याओं का निवारण करने वाले विधायक, सांसद खुद सरकारी कोष से 4-4, 5-5 पेंशन ले रहें हैं और देश का आर्थिक स्तंभ माना जाता मिडिल क्लास वर्ग ख़ुश को असुरक्षित महसूस कर रहा है|(बरजिंदर सिंह सैनी)

Comments

Popular posts from this blog

भारत में Covid-19 का आंकड़ा 37, 262 तक पहुंचा| पंजाब में भी आंकड़ा बढ़ा|

भारत सरकार और सभी राज्य सरकारों की तरफ से इतनी सख़्ती से किए लॉकडॉन में भी कोरोना के मरीज़ो की गिनती दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है| भारत में covid-19 की निगरानी कर रही वेबसाइट www.covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल Covid-19 पॉजिटिव मरीजों की गिनती 37,262 तक पहुँच चुकी है| पिछले 24 घंटों में भारत में 2500 के करीब नए पॉजिटिव केस आए हैं| महाराष्ट्र में इसका आंकड़ा 10,000 को पार कर चुका है और पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 1000 से ऊपर नए पॉजिटिव केस आए हैं|वहीं पंजाब में पिछले 24 घंटों में 100 से ऊपर नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं और पंजाब में इसकी गिनती 585 तक पहुँच चुकी है|   

पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट को असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने की अपील

पठानकोट जिला मजिस्ट्रेट को असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को शुरू करने की अपील  पठानकोट- Covid-19 के चलते पठानकोट में नई असला लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है| इसके स्थगित होने से पठानकोट में कई व्यापारी और अन्य लोगों को नया असला लाइसेंस बनाने को लेकर मुश्किल आ रही है| इनमें कई लोगों को कैश या अन्य कारणों के कारण असला लाइसेंस की जरुरत पड़ती रहती है| मगर Covid-19 के कारण इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है|नया असला लाइसेंस बनाने वाले लोगों ने जिल्हा मजिस्ट्रेट के आगे अपील की है कि सभी सावधानिओ के साथ इस प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए|

सरकार शराब से खज़ाना भरने के चक्कर में लोगों का खज़ाना ना ख़तम कर दे

इस वक़्त जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, लोगों का घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो चुका है| वहीं सरकार शराब की होम डिलीवरी करके इन लोगों से शराब से मोटा टैक्स वसूल करने जा रही है| मगर यहाँ पर सरकार को यह ध्यान में रखना चाहिए कि जो निम्न वर्ग या मध्य वर्ग के परिवार हैं, उनका इस वक़्त घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो चुका है और ऐसे घरों में शराब सिर्फ एक व्यक्ति की जरुरत को पूरा करेगी, बाकी परिवार के लोग उस शराब का खामियाजा भुगतेंगे| इस वक़्त एक तो लोगों का आमदनी का कोई साधन नहीं है दूसरा जब शराब जैसा खर्चा बढ़ जाएगा तो लोगों की आर्थिक हालत और ख़राब हो जाएगी| किसी भी परिवार में यदि 5 लोग हैं तो उस परिवार में शराब सिर्फ एक मेंबर की जरुरत की पूर्ति करेगी और हमारे यहाँ काफी ऐसे लोग हैं जो शराब अधिक मात्रा में पीते हैं और ऐसे लोग घर का माहौल भी ख़राब करेंगे| हमारे यहाँ शराब पीने वाले ऐसे लोग भी हैं जो अपनी रोज़ाना की आमदनी के आधे हिस्से की शराब ही पी जाते थे| यदि पंजाब में शारब की विक्री शुरू होती है तो ऐसे लोग एक तो आपने घर की बर्बादी करेंगे दूसरा लड़ाई-झगड़े भी अधिक होने लग जाएंगे| बेशक़ सरकार अपना ...